फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन बटवारे में दो पक्ष भिड़े, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। जमीन व घर के बटवारे को लेकर मंगलवार को दो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक महिला को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी कसया भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुड़वा धनिपट्टी के अछयाबार टोला निवासी तीन भाइयों में घर व जमीन के बटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उनमें मारपीट होने लगी। इसमें कृष्णा सिंह की पत्नी पूजा सिंह को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी कसया भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में कसया थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है। केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें