फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थाना गेट पर भिड़े दो पक्ष, अफरातफरी

Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पिछले महीने गायब हो गई थी। परिजनों ने केस दर्ज कराया था। शुक्रवार की शाम लड़की सत्यम जायसवाल नाम के युवक के साथ मिली। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। जानकारी मिलने पर लड़की की मां व अन्य परिजन थाने पहुंच गए और थाने के बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी बीच आरोपी लड़के का एक रिश्तेदार पहुंच गया और लड़की के परिजनों से उलझ गया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि थाने के बाहर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। लड़की को भगाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें