फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंजर की जमीन पर कब्जा के लिए दो पक्ष भिड़े, 11 हिरासत में

Mon, 26 Aug 2024 02:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार भवानी टोला में 15 कट्ठा बंजर की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। विभाग की सूचना पर पहुंचे एसएचओ विनय कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ दोनों पक्षों से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने आने के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें कसया एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

भवानी टोले पर 15 कट्ठा सरकारी बंजर की जमीन है। रविवार की सुबह एक पक्ष के मुक्तिनाथ, जगलाल, रामाश्रय, दुर्गेश यादव, रमेश, योगेंद्र गोंड तथा दूसरे पक्ष के मनोज यादव, राजबली, राजबल्लभ, बृजनारायन, हेमंत बंजर की जमीन को कब्जा करने के लिए आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कहासुनी तक जा पहुंचा। खूनी संघर्ष होने से पहले इसकी सूचना विभाग की ओर से पुलिस को दी गई। सूचना पाकर रामकोला थाने के एसएचओ विनय कुमार सिंह मयफोर्स गांव में पहुंच गए और दोनों पक्षों से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी का सीएचसी रामकोला पर मेडिकल कराने के बाद एसएचओ ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर एसडीएम न्यायालय कसया भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। विवाद होने से पहले 11 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें