फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हेतिमपुर में 82 लाख रुपये की लागत से बनेंगे दो नए पार्क

Sat, 10 Jan 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के बच्चों को अब खेलने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। नगर पंचायत के भुजौली और कोटवा में पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 82 लाख रुपये जारी हो गया है। आधुनिक सुविधाओं और तकनीक से बन रहे इन पार्कों से लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। वहीं, बच्चों को खेलने की अच्छी जगह मिल जाएगी। पार्क निर्माण शुरू होने पर लोगों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

हेतिमपुर आदर्श नगर पंचायत में भुजौली और कोटवा में पार्क बनाए जाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के माध्यम से शासन को स्वीकृति के प्रस्ताव भेजा था। शासन ने भुजौली में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत और कोटवा में आकांक्षी योजना के अंतर्गत पार्क बनाए जाने की स्वीकृति दे दी है। दोनों पार्कों के लिए क्रमशः 38 लाख रुपये व 44 रुपये लाख रुपये जारी हो गए हैं। धन जारी होने के बाद दोनों पार्कों का निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। दोनों पार्क आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से युक्त होंगे। यहां परिसर में स्पंज वाली मिट्टी, आकर्षक घास, रंग-बिरंगी फूल-पत्तियां लगाई जाएंगी। बैठने के लिए चबूतरे बनाए जाएंगे। बच्चों के खेलने के संसाधन और युवाओं के लिए जिम सहित अन्य साजो-सज्जा होंगे। इससे युवाओं को शारीरिक व्यायाम करने में न केवल आसानी होगी, बल्कि व्यायाम के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जलनिकासी, शौचालय की भी व्यवस्थाएं होगी। इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू होने से नगरवासियों में काफी उत्सुकता व प्रसन्नता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें