फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ठीक हुए दो और कोरोना संक्रमित, मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ठीक हुए दो कोरोना संक्रमित, मिली छुट्टी अमर उजाला ब्यूरो पडरौना/जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक और खड्डा ब्लॉक के गांव में मिले कोरोना पॉजिटिव दो सगे रिश्तेदारों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आ गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से उन्हें शाम को छुट्टी दे दी गई। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले में कोरोना के अब तक मिले 10 में से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। विशुनपुरा ब्लॉक के बिरईठ रामनगर के मिश्रौली टोले का एक युवक और उसके सगे रिश्तेदार खड्डा ब्लॉक के कटाई भरपुरवा गांव के कुशहवा टोले के निवासी व्यक्ति पीजिटिव पाए गए थे। दोनों एक ही साथ मुंबई से लौटे थे। कोरोना पीजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों गांवो को प्रशासन ने सील कर दिया। बुधवार को दोनो की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद बुधवार की शाम तीन बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज से उन्हें छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले अब तक 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से पांच ठीक होकर घर लौट आये हैं। तीन लोगों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। दो लोगों में मौत का बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 00000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें