मेडिकल कॉलेज से दो और कोरोना संक्रमितों की छुट्टी
पडरौना/जटहां बाजार। विशुनपुरा और खड्डा ब्लॉक के गांवों में मिले कोरोना पॉजिटिव दो रिश्तेदारों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आ गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से उन्हें शाम को छुट्टी दे दी गई। जिले में कोरोना के अब तक मिले 10 में से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। विशुनपुरा ब्लॉक के बिरईठ रामनगर के मिश्रौली टोले का युवक और उसके रिश्तेदार कटाई भरपुरवा के कुशहवा टोले के पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों एक ही साथ मुंबई से लौटे थे। बुधवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले अब तक 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से पांच ठीक हो गए हैं। तीन का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। दो लोगों में मौत का बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।