रगडगंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पुरैना कटेया गांव के जिस युवक की मंगलवार की शाम को पोखरा के किनारे हुई मौत हुई था उसका शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद घर आया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजन गांव के कुछ लोगों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे के मान मनौवल के बाद परिजन आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तरी के आश्वासन के बाद माने। पुरैना कटेया गांव निवासी युवक मुकेश मंगलवार को हरपुर बेलही गांव के पोखरे पर अचेत पड़ा था।परिजन सीएचसी तमकुही ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों के हंगामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।परिजनों का आरोप था कि हरपुर बेलही गांव के कुछ लोगों ने गेंहू चोरी के आरोप में मुकेश की पिटाई की थी जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और इसी वजह से मौत हो गई है। बुधवार की शाम पांच बजे जब युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुचा तो परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची। करीब दो घंटे के मान मनौवल के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। इस सम्बंध में में एसओ पटहेरवा मृत्युंजय सिंह ने बताया की शव का अंतिम संस्कार हो गया है।तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 0000