फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश में रोजगार दिलाने के नाम दो लाख हड़पे, केस

Tue, 03 Sep 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज अपने गांव के युवक को टूरिस्ट वीजा देकर दो लाख रुपये हड़प लिया। अपने पास बुलाकर आरोपी 13 दिनों तक कमरे में बंधकर बनाकर रखा था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना के गांव सपही बुजुर्ग निवासी ज़मीर अंसारी पुत्र किस्मत को गांव का रहने वाला एनुलहक पुत्र इस्लाम फोन कर बताया कि यहां रोजगार का अवस है। सैलरी में अधिक मिल रही है। जालसाज के झांसे में आकर जमीर चार बार में दो लाख रुपये एनुलहक के बैंक अकाउंट में भेज दिया। आरोप है कि एनुलहक टूरिस्ट वीजा देकर अपने पास बुलाया और 13 दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। घर से 18 हजार रुपये किराया मंगाकर किसी तरह वापस लौटा। रुपये मांगने पर मारने पीटने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से किया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एनुलहक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें