फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आठ बोटा सागौन की लकड़ी बरामद

Tue, 03 Sep 2024 06:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव सोनबरसा में सोमवार को अवैध रूप से काटी गई आठ बोटा सागौन की लकड़ी को पुलिस ने बरामद किया है। इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि सोनबरसा गांव में अवैध रूप से सागौन के पेड़ कुछ लोगों की ओर से काटे जा रहे हैं और उसे ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाया जा रहा है। तभी पुलिस टीम ने वहां पहुंच छापेमारी की, जहां मौके से ट्रैक्टर ट्राली पर लदी आठ बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी काटने वाले थाना क्षेत्र के गांव सोनबरसा निवासी हरी सिंह व सुधीर मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें