फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 20 Mar 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में गंडक नहर की पटरी पर आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो की मौत पर पहुंची पुलिस व जुटी भी
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के गंडक नहर के पास मंगलवार को बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बाइकों की रफ्तार तेज थी।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के धुंआटीकर गांव निवासी 22 वर्षीय परदेशी अपने दो दोस्त गांव के रहने वाले रमाकांत और महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के भुअनी गांव निवासी बैजनाथ एक बाइक से पडरौना किसी काम से मंगलवार को दोपहर में गए थे। लौटते समय पडरौना कोतवाली मिश्रौली गंडक नहर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण मौके पर नागेश और दूसरी बाइक पर सवार पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव विश्राम पट्टी निवासी 26 वर्षीय सर्वेश की मौत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार धुंआटीकर गांव निवासी रमाकांत (36), रामकोला के सोहरौना गांव निवासी चंद्रेश यादव (35) और बैजनाथ (38) घायल हो गए। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक युवक सड़क पर तड़पते रहे। वहां जुटी भीड़ मोबाइल में वीडियो बनाने और फोटो खींचने में मशगूल दिखी। मौके पर मिश्रौली पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और परिजनों को सूचना दी। हादसे में जिन युवकों की मौत हुई है वे बाइक चला रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
तीन माह पहले बड़े भाई की हुई थी मौत
-धुंआटीकर गांव का रहने वाले परदेशी चार भाई था। तीन माह पहले परदेशी के बड़े भाई की हादसे में मौत हो गई थी। अभी वह गम घर वाले भूले ही नहीं थे कि परदेशी की भी जान मंगलवार को चली गई। इसकी मौत की खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। परदेशी के पिता की मौत एक दशक पहले हो चुकी है। इसकी मां यशोदा देवी का रो-रो कर बुरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें