फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप-बाइक की टक्कर में दो घायल

Sat, 24 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर शुक्रवार की शाम बंजारीपट्टी गांव के पास बाइक व पिकअप में टक्कर हो गई। इसमें बाइक और पिकअप चालक घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुर्कहां सीएचसी भेजवाए, जहां बाइक सवार की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, जबकि पिकअप चालक का सीएचसी में इलाज चल रहा है। विशुनपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय अखिलेश प्रजापति बाइक से सोहरौना रिस्तेदारी में जा रहे थे। अभी वे बंजारी पट्टी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गई। बाइक चालक अखिलेश और पिकअप चालक 30 वर्षीय अरमान घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुर्कहां सीएचसी भेजवाए, जहां बाइक चालक अखिलेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें