रामकोला। मेहंदी गंज के समीप शुक्रवार की शाम को रामकोला की तरफ से पूजा कर टेंपो से जा रहे थे, पडरौना की तरफ से आ रहे बाइक सवार का टेंपो से टकरा गए। इसमें बाइक सवार दाेनों लोग घायल हो गए। इनका इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में कराया गया। रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव निवासी पिंटू (25), राजेंद्र (55) बाइक से पडरौना गए थे, काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे, अभी वह मेहंदी गंज के पास पहुंचे थे कि धर्म समधा मंदिर से पूजा कर कर जा रहा टेंपो से बाइक टकरा गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए।