तमकुहीरोड। बनरहा-बभनौली मार्ग पर रविवार की शाम दो बाइको में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सेवरही सीएचसी भेजवाई, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सेवरही थाना क्षेत्र के बभनौली बाजार निवासी कमलेश भारती सेवरही से घर जा रहे थे। इसी दौरान सरगटिया करनपट्टी निवासी उपेंद्र पासवान की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ दिग्विजय नाथ राय ने मौजूद लोगों के सहयोग से सीएचसी सेवरही भेजवाया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित जायसवाल ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद