पटहेरवा। आगामी पर्व त्योहारों और लोक सभा सामान्य निर्वाचन को लेकर शुक्रवार की दोपहर रूट मार्च निकाला गया। इसमें पुलिस और सीआईएसएफ ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
शुक्रवार को दोपहर बाद क्षेत्र के पटहेरवा, पटहेरिया, करमैनी, पिपरा कनक सहित अन्य चौराहों पर पुलिस ने रूट मार्च किया। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने कहा कि आगामी पर्व त्योहार क्षेत्र वासी हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिराम सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद