मथौली । हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थिति झांगा बाजार चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे गांव नारायनपुर झांगा निवासी अंशु कुमार (15) व रीत्तन कुमार (18) अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गए। दोनों घायल को लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली पहुंचाया गया, जहां पर इलाज चल रहा है।