फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के शाखा प्रबंधक सहित दो को बदमाशों ने पीटा

विज्ञापन
अपने जख्म दिखाते बड़ौदा यूपी बैंक की छितौनी शाखा के प्रबंधक निशांत कुमार। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बैंक के शाखा प्रबंधक सहित दो को बदमाशों ने पीटा
विज्ञापन

- हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंशाछपरा चौराहा के निकट की घटना
छितौनी (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंशाछपरा चौराहा के आगे शुक्रवार की देर शाम करीब छह की संख्या में हमलवारों ने चार पहिया वाहन से ओवरटेक कर बड़ौदा यूपी बैंक के एक प्रबंधक और दैनिक वेतनभोगी कर्मी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ हमलवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बैंक के शाखा प्रबंधक निशांत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हमलावर गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
बड़ौदा यूपी बैंक की छितौनी शाखा के प्रबंधक निशांत कुमार ने शुक्रवार की रात थाने में तहरीर देकर बताया कि बैंक बंद कर अपने दैनिक भोगी कर्मचारी सुरेंद्र सिंह के साथ नेबुआ अपनी चार पहिया वाहन से जा रहे थे। मंशाछपरा गांव के चौराहा के आगे एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन में सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोक दी और फाटक खोलकर अपनी गाड़ी से बेत की लाठी निकालकर अंधाधुध मारने लगे। इससे उनके सहयोगी कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को भी चोट लगी। इतने में राहगीरों ने एसओ हनुमानगंज को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर चार हमलावरों को पकड़ लिया। चार पहिया वाहन समेत थाने लाए। हनुमानगंज पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मंगेश जायसवाल मिचाइन टोला, रघुनाथपुर, टिकरिया थाना-गुलहरिया गोरखपुर, शनि कुमार निषाद वनस्पति बाजार, परमेश्वरपुर, थाना चिलुआताल, गोरखपुर, राकेश कुमार मिश्रा निवासी वनसपति बाजार, रामपुर गोपालपुर, गोरखपुर और अजय कुमार दरघट बाजार, चिलुआताल, गोरखपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें