फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना बोर्ड लगाए कसया में चल रहे दो अस्पताल सील

Sat, 14 Sep 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई तेज हो गई है। नगर में अवैध रूप से बिना बोर्ड लगाए संचालित हो रहे एनआईसीयू और एक कमरे में चल रहे अस्पताल को सीएचसी प्रभारी ने शुक्रवार को सील कर दिया। इसमें भर्ती मरीज को एंबुलेंस से सीएचसी पर शिफ्ट कराया गया। इससे अवैध तरीके से अस्पताल संचालित करने वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

नगर के पुराने फाजिलनगर रोड स्थित एक निजी चाइल्ड केयर के बगल में एक कमरे में काफी दिनों से एनआईसीयू संचालित हो रहा था। सीएचसी अधीक्षक मार्कंडेय चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो यहां काम करने वाले वर्कर वहां से खिसक गए। वहां एक शिशु भर्ती मिला, जिसको परिजनों ने बगल में स्थित एक निजी चाइल्ड केयर में भर्ती कराया। गोरखपुर रोड स्थित एक गली में एक महिला एक कमरे में अस्पताल संचालित कर रही थी। उसमें प्रसव के लिए गर्भवती को भर्ती किया था। स्वास्थ्य टीम ने गर्भवती को सीएचसी पर भेजकर अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि दोनों संचालकों की पहचान हो गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शनिवार को थाने में तहरीर दी जाएगी। इसके अलावा नगर में संचालित होने वाले निजी अस्पताल संचालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें