तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के छहूं चौराहा के पास सुबह टहलने के दौरान ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक युवती समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में चल रहा है।
कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर छहूं चौराहे की रहने वाली दो महिला और एक युवती सुबह करीब पांच सड़क के किनारे टहल रही थीं। तीनों महिलाएं कसया की तरफ से जा रहे ई-रिक्शा की चपेट में आकर घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने बताया कि घायल मीरा सिंह (35) के सिर में चोट लगी। पूजा सिंह (22) और शकुंतला सिंह (45) के शरीर में कई जगह हल्की चोट लगी है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तीनों घायलों को तुर्कपट्टी एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मीरा सिंह की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने ले गई। एसओ संजय कुमार ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। ई-रिक्शा पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।