पिपरा कनक। क्षेत्र के मीर बिहार गांव के एक युवक द्वारा गुरुवार शाम करीब सात बजे सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी की गई। इसके बाद युवाओं का एक गुट उसको ढूंढते हुए गांव में पहुंच गया और धमकी देने लगे। मामला दो समुदाय से जुड़े होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह भी मौजूद है।
जानकारी के अनुसार पिपरा कनक का एक युवक इस्लाम धर्म के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस पर पड़ोसी गांव मीर बिहार के एक युवक ने कमेंट कर दिया था। पुलिस का कहना है कि उसे यह कमेंट खराब लगा। वह करीब एक दर्जन साथियों के साथ बाइक से मीर बिहार पहुंच कर विवाद कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने मारपीट करने वाले छह युवको को हिरासत में ले लिया, बाकी युवक भाग गए। दो समुदाय से जुड़े होने के चलते बाद में सीओ राकेश प्रताप सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शांति व्यवस्था के मजद्देनजर पर्याप्त पुलिस फोर्स पिपरा कनक चौराहे पर लगा दी। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर कमेंट करने को लेकर पड़ोसी गांव के दो समुदाय के युवक में आपस में विवाद की संभावना को देखते हुए कार्यवाई की गई है। अभी पूछताछ की जा रही है। संवाद