फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धारदार हथियार से दो लड़कियों पर किया हमला

Sun, 15 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सुमही संग्राम गांव में किसी विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के के दौरान एक पक्ष के युवक ने दो लड़कियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। उन्हें सेवरही सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुमही संग्राम में शनिवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के वाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के दिलीप (35) पुत्र अनिरुद्ध ने एक धारदार हथियार से दूसरे पक्ष की दो लड़कियों पर हमला कर दिया। इससे रिथू (19) पुत्री हरीलाल के कंधे व हाथ पर चोट लगी और कट गया, जबकि उसकी बहन अंगिरा उर्फ बबिता (25) के पीठ पर चोट लगी और अंगुली कट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें