फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Wed, 14 Jan 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दरवाजे पर जुटी भीड़। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद युवक अपने दोस्त को तमकुहीराज छोड़ने चले गए, वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के तुलसी नगर निवासी आदित्य मद्धेशिया उर्फ भोला (23) का सोमवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ कस्बे में जन्मदिन मनाया। भोजन करने के बाद आदित्य कस्बे के गांधी नगर निवासी अपने दोस्त अंकित मद्धेशिया (24) के साथ अपने एक साथी को तमकुहीराज बाइक से छोड़ने के लिए गया था। वापस लौटते समय रात 12 बजे के करीब सेवरही के महाराणा प्रताप चौक के पास चीनी मिल में गन्ना गिरा कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए।
हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने के कारण इसकी जानकारी आसपास के लोगों को नहीं हो सकी। देर रात को गश्त पर निकली पुलिस ने सड़क के किनारे दोनों को खून से लथपथ देखा। इसमें मौके पर ही आदित्य की मौत हो गई थी, जबकि अंकित को पुलिस सीएचसी ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों को हादसे में युवकों की मौत की सूचना दी। इसके बाद रात में ही परिजनों के अलावा कस्बे के लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉला को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

केक काटने के तीन घंटे बाद दुनिया से अलविदा हो गया आदित्य
आदित्य उर्फ भोला दो भाईयों में छोटा था। अपने पिता व भाई के साथ काम में हाथ बंटाता था। इसके जन्मदिन को लेकर परिवार में खुशियों का माहौल था। सुबह-पूजा पाठ करने के बाद आदित्य घर से निकला। घर वाले शाम को फोन किए तो कस्बे में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने की बात बताई। बर्थडे पार्टी में शामिल दोस्तों ने बताया कि रात में नौ बजे केट काटा गया और भोजन हुआ। रात होने के कारण तमकुहीराज से आए आदित्य के दोस्त को जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। इसके बाद आदित्य, अंकित के साथ बाइक से लेकर उसे घर छोड़ने चला गया। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। इसी जानकारी होने के बाद घर वालों में चीख-पुकार मच गई। दोनों युवक दो-दो भाईयों में छोटे थे। घर की आर्थिक हालत कमजोर है। इसके चलते दोनों अपने भाई और पिता के कार्यों में हाथ बंटाते थे। घटना के बाद दरवाजे पर पहुंचे लोगों का कहना था कि दोनों युवक काफी मिलनसार थे। इनकी मौत से पूरा कस्बा दुखी है। किसी की जरूरत पर दोनों युवक खड़े रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें