फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत दो का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

पडरौना। डीएम ने एक महिला सहित दो लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई लोक शांति को ध्यान में रखते हुए की गई है।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिन शस्त्र लाइसेंसधारकों के खिलाफ थाने में गंभीर अपराध में मुकदमा दर्ज है, उनके शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव की निवासी नीतू सोनकर की बंदूक और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरपुर लाल सिंह गांव के निवासी ओमप्रकाश यादव के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लोक शांति के लिए तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नौतन हर्दो गांव के निवासी सफदर के विरुद्घ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए महराजगंज जिला बदर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें