फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित बस पलटी, दो की मौत, 20 लोग घायल

Sun, 16 Apr 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-गंभीर रूप से घायल दो लोग मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। सवारियों को लेकर पडरौना से खड्डा जा रही प्राइवेट बस शनिवार की शाम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार छात्रा और बस की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। बस सवार 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
दुर्घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जोगिया बाबा स्थान के पास हुई। दो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 18 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना की वजह बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठने और ओवरस्पीड बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बस में सवार लोगों ने बताया कि जोगिया बाबा स्थान के पास मोड़ पर बस पहुंची और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। यह देखकर राहगीर, सरपतही और जंगल जगदीशपुर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। बस को सीधा करते हुए अंदर फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें धर्मपुर गांव निवासी अलीना (20) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दुर्घटना में राहगीर केदार प्रसाद (55) भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खैैरी निवासी दिनेश के 12 वर्षीय पुत्र संजीव और 18 वर्षीय पुत्री वंदना को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें