फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

विज्ञापन
कुशीनगर में गोरखपुर क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते सांसद डॉ. रमापति र? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू
विज्ञापन

11 जिलों के कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष, विभाग प्रकल्प व प्रकोष्ठों के चुने लोग रहे
वंदेमातरम से सत्र का हुआ शुभारंभ, प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान के साथ भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को शुरू हो गया। कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य वक्ता व देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने पार्टी के इतिहास व विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद और विकास को प्राथमिकता दी है। उसी का परिणाम है कि दो सांसदों वाली भाजपा आज केंद्र में दूसरी बार सत्तासीन है। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस उद्देश्य से भाजपा की स्थापना की थी, आज भी पार्टी उसी सिद्धांत पर काम कर रही है। जिसकी देन है कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सांसद त्रिपाठी ने जनसंघ से लेकर भाजपा के आज तक विकास यात्रा को चार काल खंडों में बांटकर महत्वपूर्ण तिथियों व राजनीतिक बदलाव के बारे में प्रशिक्षण वर्ग में शामिल लोगों को बताया। उन्होंने देश में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की मिली सीटों का भी जिक्र किया। कहा कि वर्ष 1984 में पार्टी के पास सिर्फ दो सीटें पूरे देश में मिली थीं। लेकिन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आचरण, व्यवहार, वाणी व विचारधारा के बल पर उत्तरोत्तर पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा व संसद में लोकसभा की सीटें बढ़ीं। यही नहीं, राष्ट्रवाद की विचारधारा के चलते देश के अधिकांश प्रांतों में भी पार्टी को सत्तासीन होने का अवसर मिला है। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद व अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा कर रही है। सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास के नारे को और आगे ले जाने की जरूरत है। पार्टी की राजनीतिक यात्रा निर्बाध रूप से चलती रहे, इसके लिए हम सबको एकजुट होकर ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करते रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
इसके पूर्व प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व संचालन प्रशिक्षण वर्ग के क्षेत्रीय प्रमुख श्रवण पांडेय ने किया। नोएडा के विधायक व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, दयाशंकर सिंह, कामेश्वर सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, दीपलाल भारती, पीएन पाठक, विनोद पांडेय, संतराज यादव, सत्या पांडेय, जयप्रकाश शाही, राहुल श्रीवास्तव, जनार्दन तिवारी, अरुण शुक्ल, डॉ. अंतर्यामी सिंह, पवन कसौधन, लालजी त्रिपाठी, सेतुभान राय, जयनाथ सिंह, दुर्गविजय सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, लल्लन मिश्र, मारकंडेय शाही, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, निशिरंजन तिवारी, राजेंद्र मल्ल, चंद्रप्रभा पांडेय, डॉ. सीमा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सोनिया वर्मा, प्रतिभा चौधरी, दिनेश गुप्ता, विजय शुक्ल, सुधीर राव, दुर्गेश राय, अवधेश सिंह, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई परेशानी होने पर तत्काल बताएं : विधायक
प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के दौरान विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने व्यवस्था में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओं का परिचय दिया। कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में किसी को परेशानी हो तो वे इन लोगों से संपर्क स्थापित कर समस्या को दूर कर सकते हैं। परेशानी न हो इसके के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें