फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन रहेगा इतिहासकारों का जमावड़ा 

Wed, 12 Oct 2016 11:24 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर के पथिक निवास में शनिवार और रविवार को भारतीय इतिहास के स्रोत और लेखन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग तथा अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली की तरफ से आयोजित इस संगोष्ठी में देश भर से वरिष्ठ इतिहासकार हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन

इस आयोजन के संबंध में बुधवार को पुरातत्व कार्यालय कुशीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बालमुकुंद गुप्त ने कहा कि आयोजित संगोष्ठी सामयिक और इतिहास के प्रामाणिक लेखन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इसमें प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारतीय इतिहास, साहित्यिक, पुरातात्विक, पुराभिलेखीय, मौद्रिक, कला, शिल्प शास्त्र, अरबी एवं फारसी, आधुनिक अभिलेखागारीय विषयों पर वरिष्ठ इतिहासकार अपना विचार रखेंगे। राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रोफेसर यल्ला प्रगदा सुदर्शन राव होंगे। अध्यक्षता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के अध्यक्ष प्रोफेसर सतीश चंद्र मित्तल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संग्रहालय महानिदेशक डॉ. बुद्धि रश्मि मणि, महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण डॉ. राकेश तिवारी, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रोफेसर कपिलदेव, बौद्ध भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर, अंतरर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भंते महेंद्र आदि शामिल होंगे।  इसके अलावा केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, सांसद शिव प्रताप शुक्ल, सांसद पंकज चौधरी, पूर्व मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद राजेश पांडेय, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद शरद त्रिपाठी, पीएन पाठक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर ईश्वरशरण विश्वकर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें