महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, मोहल्ले वालों ने दौड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। गंडक काॅलोनी से पुलिस ने दो बदमाशों को मोहल्लेवालों की मदद से दबोच लिया। एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। पुलिस की जांच में दोनों बदमाश चोरी के कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ कई केस भी दर्ज है। पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है।
मंगलवार को सुबह गंडक काॅलोनी के पास एक महिला मोबाइल सेे बात करते हुए जा रही थी। पीछे सेे आए दो बाइकसवार युवक मोबाइल छीनकर भागनेे लगे। शोर मचाने पर लोग उन युवकों का पीछा करने लगे। सामने से आ रहे दरोगा अभिषेक विश्वकर्मा, सिपाही राहुल गुप्ता, जगदीश प्रजापति ने बदमाशों को पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों के संपर्क में कई ऐसे लोग हैं, जो चोरी की घटनाओं का अंजाम देते हैं। थाने में इनके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई केस दर्ज हैं। इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि बदमाशों पर कार्रवाई होगी। इनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है।