फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान बिगड़ी दो रसोइयों की तबीयत

Tue, 18 Apr 2017 11:20 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
 तमकुहीराज।             
विज्ञापन

रसोइया कल्याण संघ की तरफ से मंगलवार को तमकुहीराज तहसील परिसर में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान तेज धूप के चलते दो रसोइया बीमार पड़ गईं। आनन-फानन इन्हें तमकुही सीएचसी ले जाया गया। हालांकि देर शाम तक भी प्रशासन की तरफ से इनकी खोज खबर नहीं ली गई।  
विज्ञापन

         
मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर तमकुही, सेवरही व दुदही ब्लाक के स्कूलों में कार्यरत रसोइयां नियुक्ति में पाल्य व्यवस्था खत्म करने, मानदेय बढ़ाने समेत कई  मांगों को लेकर रसोइयां कल्याण संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन करने लगे। तेज धूप में एसडीएम की गाड़ी को घेरकर लगभग तीन घंटे तक इनका आंदोलन चलता रहा। इसी दौरान मंझरिया गांव की लालपरी एवं मठिया श्रीराम गांव की सैरून खातून बेहोश होकर गिर गईं। इससे अफरातफरी मच गई। आंदोलन कर रहे अन्य रसोइयों ने एंबुलेंस मंगाकर दोनों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। हालांकि इतना सब कुछ होने के बाद भी तहसील परिसर में ही मौजूद एसडीएम समेत किसी भी अफसर ने इन रसोइयों की खोज खबर तक नहीं ली। इस धरना-प्रदर्शन के दौरान शिवनारायण शर्मा, ललिता, इंदू देवी, उर्मिला देवी, कुसुम, राबड़ी, माधुरी, रामपति देवी, सनकेसिया, खुशबुननेशा, लालमती देवी, मोतीचंद, जायदा खातून समेत तमाम रसोइया मौजूद थे।            
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें