फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनावी रंजिश में दो समुदाय आमने-सामने, धारदार हथियार से हमला

Tue, 19 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में सोमवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। धारदार हथियार से हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज कुशीनगर से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक तिवारी ने अपने घर के गेट पर चुनावी पोस्टर लगाया था। आरोप है कि किसी ने पोस्टर फाड़ दिया, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें अशोक तिवारी और प्रियांशु तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के शब्बीर के भी घायल होने की सूचना है। उसका उपचार रामकोला सीएचसी में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।मामले की जानकारी मिलने पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं गांव निवासी फूल बदन कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।सीओ खड्डा बीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें