संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से क्षेत्र के दो बच्चों के कटे होंठ और तलवे की निशुल्क सर्जरी के लिए शुक्रवार को दो बच्चे रेफर हुए। इन दोनों का गोरखपुर स्थित सावित्री अस्पताल में सर्जरी होगी।
दुदही सीएचसी के आरबीएसके की टीम के चिकित्सक डाॅ. सुभाष यादव व डाॅ. पूनम यादव ने बताया कि धर्मपुर पर्वत निवासी रत्नेश सिंह की बेटी वैष्णवी और पडरौना मडुरही निवासी अमजद अंसारी के पुत्र शोएब को जन्म से ही तलवा और होंठ कटे हैं। इनके इलाज में तीन दिन का समय लगेगा। सर्जरी के बाद ये बच्चे पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व गोसाईपट्टी निवासी रामनिवास पटेल के बेटे रितिक और दुबौली निवासी बुद्धु वर्मा की बेटी संजना वर्मा का सफल इलाज कराया जा चुका है।