फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेशी मुद्रा और चोरी के सामान के साथ दो बाल अपचारी हिरासत में

Wed, 12 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के सामान, मोबाइल और विदेशी मुद्रा के साथ दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ धीरेंद्र कुमार राय नेे बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 9.55 बजे कस्बे के कनोडिया इंटर कॉलेज के ग्राउंड में कुछ संदिग्ध बाल अपचारी दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से चोरी के मोटर पंप, भार उठाने वाला जैक, पाइप सरिया और चोरी के मोबाइल फोन के अलावा चोरी की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। एक बाल अपचारी कस्बे के वार्ड नंबर 4 चांदनी चौक का और दूसरा आरोपी सतभरिया महुआ का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें