लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर खोटही गांव के हरदीछापर टोले के पास शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर एक युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के दीउलिया मनियां छपरा गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू कुशवाहा बाइक से कप्तानगंज से घर आ रहे थे। वहीं रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के परसिया टोला निवासी 23 वर्षीय सोनू मौर्य खोटही बरवा डीह टोला निवासी अपने मित्र के घर की सिरजावती देवी और किरन देवी को लेकर बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। अभी वे नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग स्थित हल्दी छपरा टोले के पास पहुंचे ही थे कि दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इसमें दोनों बाइक सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।