खड्डा। बंजारी पट्टी गांव के पास गंडक नहर की पटरी से गुजरी सड़क पर एक कार चालक बाइक सवार दंपती को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी भेजवाए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली बाजार निवासी 58 सुदामा जायसवाल 55 वर्षीय पत्नी किरण जायसवाल और 15 वर्षीय बेटी नेहा जायसवाल 15 को बाइक से सिसवा बाजार से घर जा रहे थे। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर बने सड़क से आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया।