गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित सरकारी अस्पताल के पास रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों के सहयोग से दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। उनका इलाज चल रहा है।
रविवार की शाम करीब पांच पांच बजे एक बाइक सवार दो युवक फाजिलनगर की तरफ जा रहे थे। अभी वे सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे ही थे, कि एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे दब गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल भेजवाया, जहां दोनों घायलों का इलाज जारी था। घायलों की पहचान 22 वर्षीय अमजद अली और 28 शाहनवाज निवासी ग्राम पतया थाना कसया के रूप में हुई है।