फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

Wed, 14 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को दोपहर बाद करीब 2:30 बजे स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव गंभीरपुर निवासी 40 वर्षीय पिंटू विश्वकर्मा और 55 वर्षीय रामप्यारे दास एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

अभी वे पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग स्थित अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द गांव के सामने पहुंचे थे कि पिपराइच की तरफ से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने दोनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें