फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

Sun, 09 Jun 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के गोरखपुर मार्ग पर लोहिया पुल के समीप शनिवार को रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार पूर्व जिलापंचायत सदस्य व एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी कसया भिजवाया। जहां डाक्टरों दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग निवासी पूर्व जिपं सदस्य अनिल चौधरी (45) बाइक से अपने गांव के ही बुजुर्ग राजभवन प्रसाद (60) के साथ कसया किसी काम से आ रहे थे। अभी नगर के गोरखपुर मार्ग स्थित लोहिया पूल के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बस चालक बस लेकर भागने में कामयाब रहा। कसया एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें