फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

Thu, 09 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के चलनत्वा पुल के पास बुधवार को पनियहवा-पडरौना हाइवे पर एक टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि इस हादसे में टेंपो सवार कुछ लोगों को हल्की चोट आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पनियहवा की ओर से पडरौना जा रहा टेंपो चालक गुड्डू कुमार, निवासी रामनगर थाना हनुमानगंज चलनत्वा पुल के पास पहुंचा, तभी नेबुआ की ओर से आ रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर टेंपो से जा टकराए। इससे बाइक पर सवार मुनीब (22) निवासी बरगहा थाना नेबुआ नौरंगिया और सुरेश चौहान (40) निवासी पनियहवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई हनुमानगंज पुलिस एंबुलेंस से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाई, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें