फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। चौराखास पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थाना टीम बनकटा बैरियर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ एवं जांच में बाइक चोरी की पाई गई। जिसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पोनी निवासी बिजयीपुर थाना जनपद गोपालगंज (बिहार) और सुजीत कुशवाहा निवासी रानीपुर थाना कटेया जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना चौराखास में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त पोनी के विरुद्ध चोरी एवं बिहार एक्साइज एक्ट सहित कई मामलों में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अभियुक्त सुजीत कुशवाहा के खिलाफ भी विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने बरामद चोरी की एक बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें