फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चोरी के सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से 45,500 रुपये नकद, एक सोने का चेन और एक पायल सफेद धातु बरामद किया है। पुलिस ने बरामद चोरी के सामान को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि चोरी के मामले में वांछित ममता खातून निवासी सोनखर सोखर थाना रामनगर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार और आशिया खातून पुत्री इस्लाम अंसारी निवासिनी सोनखर सोखर थाना रामनगर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक, एसआई वीरेंद्र बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें