पडरौना। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, दो एंड्रायड मोबाइल फोन, 3072 रुपये व सात मोटरसाइकिल की चाबी के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कप्तानगंज पुलिस ने चन्दन सिंह निवासी मंगलपुर पटखौली व रणजीत कसौधन निवासी मठिया को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो एंड्रायड मोबाइल, 3072 रुपये व सात मोटरसाइकिल की चाबी बरामद किया है।