पडरौना । थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मुकदमे में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व एससी/एसटी एक्ट में वांछित इनामी अभियुक्त विशाल यादव निवासी पकड़ी को गिरफ्तार किया है।