फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह ई-रिक्शा और आठ बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। स्थानीय पुलिस ने छह ई-रिक्शा की चोरी के मामले में दो लोगों को एयरपोर्ट से मालती पांडेय स्कूल जाने वाली रोड पर एक मैरिज हाल के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके पास से छह ई-रिक्शा, आठ बैटरी और 22 हजार नकद रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गली और सड़क किनारे खड़ी किए गए ई-रिक्शा को सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी बैटरी निकालकर बेच देते हैं। पुलिस ने इनकी पहचान रोहित डोम निवासी मटोली मर्करी गेट थाना रूद्रपुर देवरिया और रविंद्र गुप्ता निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना एम्स गोरखपुर के रूप में की। आरोपियों के पास से चोरी के माल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार कस्बे में यह चोर काफी दिनों से सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें