फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 18 Oct 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली की पुलिस ने नगर के एक मोहल्ले में छापा मारकर अवैध पटाखा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जिन लोगों के पास से पटाखे मिले उनके पास इससे संबंधित कोई कागजात नहीं थे। बरामद पटाखों में से अधिकतर पटाखे हाथ से बने हुए थे। यह काफी खतरनाक होते है।
विज्ञापन

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि हाटा कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की शाम को सूचना मिली कि नगर में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखों का भंडरण किए हुए हैं। उनके पास इसके लिए कोई लाइसेंस भी नहीं है। दीपावली पर इन पटाखों को उंचे दाम पर बेचा जाएगा। सूचना के बाद हाटा कोतवाली पुलिस की टीम बनाई गई। टीम ने नगर रहमत नगर में अब्दुल्लाह और सचिंद्र रौनियार के घर पर छापा मारा तो बोरे और गत्ते में रखे गए हाथ से बने पटाखे फूलझड़ी, राकेट, अनार, सूतली बम आदि बरामद हुए। जिसमे बाद दोनों को आरोपियों को विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें