तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के जीन बाबा स्थान से यूपी से बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे 70 पीस देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के जीन बाबा स्थान पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो लोग बिहार की तरफ जाते दिखे। संदेह होने पर उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 70 पीस देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान लालू यादव निवासी तिवारी पट्टी थाना सेवरही और ध्रुव यादव निवासी मुसहरी सपही थाना भितहा जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।