पडरौना। खड्डा पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को 49 बोटा लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त कर लिया। पुलिस ने अवधेश गुप्ता करदह बाजार थाना खड्डा, मार्कंडेय कुशवाहा निवासी मिश्रौली थाना खड्डा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से लकड़ी काटते दो लोगों को गिरफ्तार किया है।