अहिरौली बाजार। क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
एसएचओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि हासखोर निवासी अमरनाथ यादव और अरकपुर के सुनील कुमार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज था। रविवार को जानकारी मिली कि दोनों तिनहवा मोड़ के पास मौजूद हैं।
तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया। जांच के दौरान उनके पास से चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ। कानूनी कार्रवाई पूरी करके दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।