पशु तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
पटहेरवा/समउर बाजार। पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप में लादे गए 11 पशुओं को मुक्त कराया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह बताया पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की रात तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने बरवा कला नहर के पास से पिकअप में पशु लादकर ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा।
उधर पटहेरवा की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो पिकअप से 10 पशुओं मुक्त कराते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। दूसरी पिकअप में खराबी आई तो तस्कर उसे छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।