फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की दो बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला तिराहे से चोरी की दो बाइकों के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान 18 वर्षीय साहिल अली निवासी ग्राम हीरसोती, थाना भितहा (बिहार) व 21 वर्षीय सोनू गुप्ता निवासी ग्राम धुरिया इमिलिया, थाना सेवरही के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ‘यक्ष एप’ के जरिए सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की गई थी। रविवार रात करीब 10:21 बजे एसएचओ विनय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार शर्मा और एसआई मिथलेश प्रजापति की टीम गश्त पर थी। दोनों आरोपी चोरी की बाइकों के साथ बिहार भागने की फिराक में दिखाई दिए। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में कुबूल किया कि वे े बाइक चुराकर बिहार में बेचते थे। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें