पडरौना। रविंद्रनगर थाने की पुलिस टीम ने गो हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन गोवंश व वध करने के उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी केशव कुमार के निर्देशन व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में सीओ सदर डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रविंद्रनगर धूस पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वहीद और उसके पुत्र इकबाल उर्फ पप्पू निवासी जम्मुनबरवा थाना रामकोला को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक, गो हत्या के लिए इस्तेमाल होने वाले लोहे का बांका, लकड़ी का ठीहा, स्टील की बाल्टी और जूट की बोरी बरामद की। एसओ सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद