पडरौना। तहसील दिवस में फरियादियों की तादाद काफी अधिक रही। डीएम आंद्रा वामसी ने कप्तानगंज में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने दो अफसरों का वेतन रोकने का आदेश दिया, वहीं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर खड्डा और कप्तानगंज के एसडीएम को चेतावनी दी गई। डीएम की मौजूदगी में आए 194 शिकायतों में से मौके पर सिर्फ 10 का ही निस्तारण हो पाया।
पडरौना में तहसील दिवस की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने की। उनकी उपस्थिति में पुलिस के 17, राजस्व के 58, विकास के पांच और अन्य तीन मामले आए। जिनमें सिर्फ राजस्व के आठ मामले निस्तारित हुए। इस दौरान सीओ श्रीश्चंद्र, तहसीलदार मनोज तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में डीएम ने अनुपस्थित जलनिगम के एक्सईएन प्रमोद कुमार गौतम और जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश सिंह का वेतन रोकने का आदेश दिया। लंबित शिकायतों के निस्तारण की धीमी गति पर उन्होंने कप्तानगंज और खड्डा के एसडीएम को चेतावनी दी। उन्होंने लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। एसपी जमुना प्रसाद ने कहा कि राजस्व विभाग के लंबित शिकायतों के निस्तारण में पुलिस राजस्व कर्मियों का सहयोग करेगी। तहसील दिवस में पुलिस के 89, विकास के 39, शिक्षा के 18, स्वास्थ्य के तीन और दो अन्य मामले आए। इनमें में राजस्व के आठ, विकास और अन्य के एक-एक शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीडीओ केदारनाथ सिंह, डीएफओ वेद प्रकाश जायसवाल, तहसीलदार प्रियंका चौधरी, बीडीओ आनंद प्रकाश, एसओ कप्तानगंज आरके यादव, एसओ रामकोला विनय पाठक, पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार गुप्ता डिप्टी आदि मौजूद थे।