फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रस्साकशी के विजेता कैडेट्स को मिला मेडल

Tue, 14 Jul 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी काॅलेज परिसर में यूपी 50-बटालियन एनसीसी पडरौना की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन सोमवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में कैडेट्स ने दम दिखाया। विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरिश चंद ने कहा कि शैक्षिक ज्ञान के साथ खेलकूद बेहद ही जरूरी है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल होने से शरीर और मानसिक दोनों स्तर पर व्यक्ति फिट होता है।
यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इसके बाद उन्होंने रस्साकशी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इसके बाद कैडेट्स को वेल-बीइंग, जीपीएस, मोटरोला रेडियो सेट के संचालन, फायर कंट्रोल ऑर्डर और कॅरिअर काउंसिलिंग आदि की जानकारी दी।
इस दौरान प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार साहू, एएनओ लेफ्टिनेंट सुनील कुमार यादव, कैप्टन वेद प्रकाश मिश्रा, सेकेंड ऑफिसर अनुपम कुमार पांडेय, सूबेदार प्रहलाद सिंह, संतोष फड़तारे, हरपिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, हवलदार निर्मल सरु, दीपक सिंह, हितेंद्र सिंह, गिरजा शंकर बिष्ट, मनदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, गोविंद सिंह, रमेश लामा, राम बहादुर मोल्ला, प्रवीण सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें